• Sat. Jul 4th, 2026

यमुना नदी में नहाने के लिए दो दोस्त डूबे, एक की मौत; दूसरे की तलाश जारी

ByVijay Singhal

Aug 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन के केसी घाट पर स्नान के दौरान दो युवक गहरे में डूब गए, जिनमें से गोताखोरों ने एक युवक का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात के अहमदाबाद निवासी गज्जर विशाल एवं सोनी श्याम अपने परिवार के सहित वृंदावन दर्शनों के लिए आए हुए थे। मंदिरों में दर्शन के उपरांत दोनों युवक अपने परिवार के सहित केसी घाट स्थित यमुना के तट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान युवकों का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए।
युवकों को यमुना में डूबता देख उनके परिजनों ने शोर मचाया। यमुना तट पर मौजूद निषाद समाज के गोताखोर तत्काल यमुना में कूद गए और डूबे हुए युवकों की तलाश शुरू कर दी। काफी देर की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने गज्जर विशाल के शव को यमुना नदी से बाहर निकलने में सफलता प्राप्त कर ली, जबकि सोनी श्याम की तलाश जारी है। दोनों युवक परिवार सहित वृंदावन दर्शनों के लिए आए हुए थे। युवकों के यमुना में डूबने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.