• Sat. Jul 4th, 2026

शादी का झांसा देकर कथावाचक ने पंजाब की युवती से किया दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया

ByVijay Singhal

Aug 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में पंजाब की एक युवती से वृंदावन के कथावाचक ने दुष्कर्म किया। कथावचक उसे 12 वर्षों तक शादी का झांसा देता रहा। जब युवती को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है, तो विरोध किया। इस पर कथावाचक ने उसके साथ मारपीट की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने कथावाचक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पंजाब के आनंदपुर साहिब की युवती का आरोप है कि वृंदावन के गोपीनाथ बाजार नंदीवाड़ी निवासी गोविंद वल्लभ शास्त्री से उसकी मुलाकात 2011 में एक श्रीमद्भगवत कथा के दौरान हुई थी। अपनी बातों से गोविंद वल्लभ ने उसे प्रभावित कर लिया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर कथा वाचक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने आठ दिसंबर 2016 को युवती को संगीत और कथावाचन सिखाने के बहाने वृंदावन बुला लिया। आरोप है कि युवती का गर्भपात भी कराया। युवती ने कहा कि उसे पता चला कि गोविंद वल्लभ ने शादीशुदा है तो उसने विरोध किया। पहले कथावाचक ने अपने घर में रखा फिर इसी वर्ष 16 फरवरी को निकाल दिया। सीओ सदर प्रवीण मालिक ने बताया कि शिकायत पर दो दिन पहले रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.