हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन में आन्यौर-जतीपुरा गिरिराज जी मुखारबिंद मंदिर में पंडों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मंदिर परिसर में दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। इससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक वृद्ध महिला श्रद्धालु को धक्का देकर छड़ी (बेंत) छीनते व आपस में एक दूसरे से मारपीट करते देखे जा रहे हैं। मारपीट को देख श्रद्धालु इधर-उधर भागते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पंडों के दो गुट पूजा को लेकर चार दिन पहले आपस में भिड़े थे। मंदिर में मारपीट की यह कोई पहली घटना नहीं, इससे पहले भी कई बार सेवायत श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता कर चुके हैं। मुखारबिंद मंदिर जतीपुरा के रिसीवर विजय श्याम दुबे ने बताया कि मंदिर परिसर में मारपीट की वीडियो के माध्यम से जानकारी मिली है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई करेंगे
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
