• Mon. Nov 2nd, 2026

मथुरा नए बस स्टैंड के पास जलभराव में फंसी रोडवेज बस, 30 यात्रियों को फायर ब्रिगेड ने बचाया

Byvijay.singhal1233

Oct 10, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बारिश हो और रेलवे पुल के नीचे जल भराव न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। शनिवार रात करीब 2 बजे बस फंसने के कारण यात्री 1 घंटे से ज्यादा समय तक जलभराव के बीच फंसे रहे। CFO प्रमोद शर्मा ने बताया कि यात्रियों से भरी एक बस के मूसलाधार बारिश के कारण हुए जलभराव में फंसने की सूचना मिली। जिस पर अग्नि शमन विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। मथुरा में देर रात नए बस स्टैंड के समीप राजस्थान रोडवेज की बस जलभराव में फंस गई। जिसकी वजह से 30 से ज्यादा यात्रियों की जान फंस गई। दमकल विभाग में रेस्क्यू चलाकर बस में फंसे यात्रियों को सकुशल निकाला तब जा कर यात्रियों की जान में जान आई।रात राजस्थान के जयपुर की तरफ से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस मथुरा में नए बस स्टैंड के समीप स्थित रेलवे पुल के नीचे पहुंची कि तभी वहां 8 फीट से ज्यादा पानी भरा होने के कारण बंद हो गई। बस चालक ने काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बस के जलभराव में फंसने के कारण उसमें बैठे यात्रियों की सांस अटक गई। जल भराव के कारण रोडवेज बस के फंस जाने से उसमें बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्री अपनी जान की फिक्र कर चिंतित होने लगे। बस जिस समय जल भराव में फंसी उस समय बस में करीब 32 यात्री थे। यात्रियों ने निकलने की कोशिश की लेकिन पानी ज्यादा भरा होना और ऊपर ट्रेन गुजरने के कारण सफलता नहीं मिली। जलभराव में बस के फंसने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जलभराव के बीच पहुंचकर रेस्क्यू चलाया। दमकल कर्मियों ने बस में फंसे यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। जिसके बाद यात्रियों की जान में जान आई। बस में कई ऐसे यात्री भी थे जिनको फायर ब्रिगेड कर्मियों ने गोदी में उठाकर निकाला।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.