• Fri. Nov 27th, 2026

रिफाइनरी की पाइपलाइन से तेल चोरी करने वाले दो शातिर मुठभेड़ में पकड़े

Byvijay.singhal1233

Oct 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह के इलाका पुलिस ने एसओजी के साथ संयुक्त कार्रवाई में रिफाइनरी की पाइपलाइन में वाॅल्व लगाकर तेल चोरी करने वाले आरोपियों को सेरसा नाले पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। एसएसपी शैलेंद्र पांडेय के निर्देश पर रिफाइनरी पाइपलाइन में वाॅल्व लगाकर तेल चोरी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। मुठभेड़ में फरह पुलिस तथा एसओजी ने शातिरों को अवैध शस्त्र सहित पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम बबलू उर्फ विवेक निवासी पुवाया थाना किशनी, जनपद मैनपुरी और राकेश सिंह निवासी सेरसा थाना फरह बताए। इनके के कब्जे से एक मोबाइल फोन, पाइपलाइन खोदने में प्रयुक्त फावड़ा, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में चंद्रवीर सिंह चौकी प्रभारी ओल, राकेश कुमार गिरी चौकी प्रभारी टोल, राकेश कुमार प्रभारी एसओजी शामिल रहे।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.