हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड से टैंटीगांव डकैती मामले में वांछित मुन्ना और सुमित को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बाजना क्षेत्र में चार चोरियों का भी खुलासा किया है, जिनमें घर में घुसकर वृद्धा को घायल कर उनके कुंडल लूटने की घटना भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, नकदी, बाइक, कटर और लूटे गए कागजात बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, देर रात थाना पुलिस को सूचना मिली कि टैंटीगांव की डकैती में वांछित दो बदमाश बाइक से गांव पारसौली की ओर यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से आ रहे हैं। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी सूचना पर थाना प्रभारी जगदम्बा सिंह ने अपनी टीम के साथ एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड माइल स्टोन 68 बाजना कट के पास एक खाली प्लॉट की घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए दोनों बदमाशों की पहचान मुन्ना निवासी गांव रायपुर थाना नौहझील और सुमित निवासी गांव पैगांव थाना शेरगढ़ (हाल पता डी-78 कैलाश नगर थाना चांट जनपद पलवल हरियाणा) के रूप में हुई है। 23 अप्रैल को टैंटीगांव डकैती मामले में मुन्ना वांछित है। बदमाशों ने व्यापारी के पूरे परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। एसपी देहात ने बताया कि दोनों बदमाशों से गहनता के साथ पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस की जांच में सामने आया है कि टैंटीगांव डकैती मामले में मुन्ना और सुमित दोनों की संलिप्तता पाई गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
