• Sun. May 24th, 2026

राया थाने के दो सिपाही 5 लाख की रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने निलंबित

ByVijay Singhal

Dec 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया थाने में तैनात दो सिपाहियों की धारा बदलने के नाम पर पांच लाख रुपये मांगने की ऑडियो वायरल होने पर एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन की जांच में ऑडियो सही मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। राया थाने क्षेत्र के चौधरी ढाबा के पास छह माह पूर्व सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। परिजनों ने थाने में शिकायती पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसी बीच राया थाने में तैनात सिपाही मानवेंद्र ने पीड़ित से धारा बदलने के नाम पर पांच लाख रुपये मांग लिए। पीड़ित ने इसका ऑडियो रिकॉर्ड कर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया, जो एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय तक पहुंच गया। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच सही मिलने पर मानवेंद्र और अनिल को निलंबित कर दिया है। हालांकि सिपाही मानवेंद्र के साथ अनिल की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.