• Sun. May 24th, 2026

बांकेबिहारी मंदिर के निकास द्वार पर श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, हुआ बेहोश

ByVijay Singhal

Dec 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के निकास द्वार पर शनिवार शाम को एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना से मंदिर के द्वार पर अफरातफरी मच गई। मंदिर में तैनात डॉक्टर द्वारा उपचार किए जाने के बाद श्रद्धालु को होश आ सका। प्रतापगढ़ निवासी कमलेश्वरनाथ मौर्य (29) परिवार के साथ ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने पहुंचे। भीड़ के बीच आराध्य के दर्शन कर जैसे ही वह मंदिर के निकास द्वार एक से निकलने लगे तभी अचानक घबराहट होने लगी और वह बेहोश होकर गिर पड़े। साथ चल रहे परिजनों ने उन्हें संभाला। मुंह पर पानी के छींटे दिए। इस पर भी होश न आया। वहां तैनात सुरक्षा गार्ड श्रद्धालु को भीड़ से बाहर मंदिर के चबूतरे पर लेकर आए। यहां से परिजन मंदिर में तैनात डॉक्टर धीरेंद्र कुमार के पास ले गए। डॉक्टर ने ब्लड प्रेशर चेक किया और प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उन्हें होश आ गया। बांकेबिहारी मंदिर स्वास्थ्य सेवा प्रभारी विनायक प्रताप सिंह ने बताया कि ब्लड प्रेशर लो हो जाने की वजह से श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी। प्राथमिक उपचार के बाद श्रद्धालु को होश आ गया और परिजन अपने साथ ले गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.