• Sun. May 17th, 2026

फरीदाबाद से राजस्थान मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थ ले जाते दो गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Oct 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरीदाबाद से राजस्थान मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थ ले जाते टाटा पिकअप सवार दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 2200 लीटर अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया है। हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस भरतपुर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी उन्हें हरियाणा नंबर की टाटा पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस को देख चालक ने गाड़ी को भगा दिया। शक के आधार पर पुलिस ने पीछा किया और टाटा पिकअप को रोक लिया। इसमें सवार युवकों ने अपने नाम थाना जैंत के चौमुहां स्थित ग्राम आझई निवासी सुरेश सिंह और बदायूं के थाना उझियानी स्थित गांव कछला निवासी रवि चौहान बताया। दोनों ने बताया कि वह फरीदाबाद से मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थ को राजस्थान लेकर जा रहे थे। यह पेट्रोलियम पदार्थ पेंट, केरोसिन आदि में काम आता है। जब इनसे तेल खरीदने के कागजात मांगे तो उपलब्ध नहीं करा सके। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.