• Sun. May 17th, 2026

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर को जाने वाली सड़कों की सुधरेगी दशा

ByVijay Singhal

Oct 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर को जाने वाले वर्षों से बदहाल मार्गों की दशा सुधरेगी। नगर निगम द्वारा जल्द ही तीन मुख्य मार्गों को उखाड़कर लाखों की लागत से इन्हें नए सिरे से बनाएगा। इन मार्गों के निर्माण से लाखों श्रद्धालुओं का मंदिर जाने का मार्ग सुगम हो जाएगा।
मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र तीन मार्गों का निर्माण किया जाएगा। निगम द्वारा क्षेत्र के चिह्नित मार्गों में धनीराम तिराहा से मल्लाह गली तक मार्ग का निर्माण 19.84 लाख से किया जाएगा। दूसरा मार्ग मल्लाह गली से गौतमपाड़ा तिराहा तक बनाया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण में 15 लाख रुपये की लागत आएगी, जबकि तीसरा चिह्नित मार्ग तेलीपाड़ा पुलिया से गौतमपाड़ा तिराहा तक बनाया जाएगा। इसमें 15 लाख रुपये की लागत आएगी। नगर निगम के वार्ड 9 के पार्षद सुमित गौतम ने बताया कि यह मार्ग शहर के प्रमुख मार्गों से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर को जोड़ते हैं। वर्षों से खस्ताहाल मंदिर क्षेत्र के इन मार्गों से होकर लाखों श्रद्धालु गुजरते हैं। मार्ग टूटे होने के कारण यहां जाम के हालात बने रहते हैं। श्रद्धालु चुटैल भी हो जाते हैं। नगर निगम द्वारा मार्ग के निर्माण से स्थानीय लोगों के साथ ही लाखों श्रद्धालुओं का रास्ता सुगम हो जाएगा। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्गों का निर्माण किया जाएगा साथ ही दूषित पानी निकासी के लिए नालियों का भी निर्माण होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.