हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। छटीकरा-वृंदावन रोड स्थित डालमिया फार्म हाउस में वृक्षों के कटान के मामले में जैंत पुलिस ने आरोपी शंकर सेठ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। वहीं बुधवार को जेसीबी मालिक व अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। इनके कब्जे से पुलिस ने एक जीप और जेसीबी बरामद की है। पुलिस ने हरे पेड़ों के कटान, विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त करने व फार्म हाउस के सामने लगी सरकारी लोहे की रेलिंग को क्षतिग्रस्त करने के मामले में दो वांछितों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपी थाना हाइवे के देवीपुरा स्थित श्रीजी कुंज कॉलोनी निवासी ओमी उर्फ ओमप्रकाश व थाना मगोर्रा के बछगांव निवासी रामकुमार उर्फ रामू को राधाकुंड रोड़ पर छटीकरा पुल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वृक्ष कटान में प्रयोग की गई जेसीबी व बिना नंबर की जीप बरामद की है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
