• Tue. May 5th, 2026

संदिग्ध हालात में मजदूर की विषाक्त से मौत

ByVijay Singhal

Sep 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र स्थित तराश मंदिर में रहने वाले मजदूर की संदिग्ध हालात में  मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक युवक के जीजा ने हत्या की आशंका जताई है। मध्य प्रदेश के थाना उटा स्थित वनगांव निवासी प्रकाश (35) पुत्र नत्थू सिंह करीब 10 साल से तराश मंदिर में रहता था। वह पिछले तीन दिन पहले ही गांव से लौटकर वृंदावन आया था। मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजन को सूचना दी। मृतक युवक के जीजा अरविंद रिश्तेदारों के साथ वृंदावन पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रकाश मजदूरी का कार्य करता था और शराब पीने का आदी था। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। उसने स्वयं विषाक्त खाया है या फिर किसी ने शराब में मिलाकर विषाक्त दिया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है, ताकि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच हो सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.