• Fri. Jul 3rd, 2026

भाजपा जिलाध्यक्ष पर गोली चलाने वाले लोकेश के करीबी दो आरोपी गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jul 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय के घर पर गोलीबारी करने वाले लोकेश पंडित के करीबी दो आरोपियों को हाईवे थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक के पास से तमंचा और दूसरे के पास से पिस्टल सहित अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को हाईवे थाने की पुलिस को सूचना मिली कि भरतपुर रोड पर अडूकी के निकट शेरगढ़ के पैगांव निवासी कृष्णा उर्फ चिड़िया और जैंत के राल निवासी गोविंद उर्फ हरिगोविंद खड़े हैं। दोनों भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर गोलीबारी करने वाले लोकेश पंडित के करीबी हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू की। पुलिस को देख दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। कृष्णा के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में चार और गोविंद पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। सीओ प्रवीण तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.