• Thu. Jul 2nd, 2026

ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, बच्चे की मौत

ByVijay Singhal

Jun 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर  ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बच्चे की मौत हो गई, जबकि माता-पिता एवं छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लाइन लग गई। विकास नगर स्थित कुसुम वाटिका निवासी डालचंद गौड़ रविवार शाम पत्नी नीलम, नौ वर्षीय बड़े बेटे मयंक व सात वर्षीय छोटे बेटे शौर्य के साथ बाइक पर सवार होकर आगरा के लिए निकले। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित राधावैली के सामने ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार मयंक टायर के नीचे आ गया और उसका सिर फट गया। इसके साथ ही तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, दुर्घटना के बाद हाईवे पर लगे जाम को खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को हाईवे से हटाकर मार्ग को सुचारू कराया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.