• Fri. Jul 3rd, 2026

वृक्षारोपण जन आन्दोंलन 2023’

ByVijay Singhal

Jul 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 20 जुलाई/ मंडलायुक्त अमित गुप्ता , जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में वृक्षारोपण के संबंध में बैठक ली। वृक्षारोपण जन आन्दोंलन 2023 के वृहद कार्यक्रम में इस वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा 35 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है । इसमें से 30 करोड़ पौधे 22 जुलाई 2023 तथा अवशेष 5 करोड पौधे 15 अगस्त को रोपित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। मथुरा जनपद में इस वर्ष कुल लगभग 3515430 पौधों को रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिनमें से लगभग 30.13 लाख़ पौधे 22 जुलाई 2023 तथा अवशेष 5.02 लाख पौधे 15 अगस्त को रोपित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।
वन विभाग द्वारा लगभग 4,55,600, ग्राम विकास विभाग द्वारा लगभग 20,26,000 एवं अन्य 24 राजकीय विभागों द्वारा लगभग 10,34,000 पौधे रोपित किये जाने का लक्ष्य है। मथुरा जनपद में वन विभाग की कुल 20 पौधालय में 62,00,000 पौध तथा उद्यान विभाग के 04 पौधालय में 2,80,000 पौध इस प्रकार जनपद के राजकीय पौधालयों में 64,80,000 पौध उपलब्ध है जो पौधारोपण लक्ष्य प्राप्ति हेतु पर्याप्त है।
 विभिन्न विभाग द्वारा अपने आवंटित लक्ष्य के अनुसार इंडेन्ट देकर पौधशालाओ से पौध उठवाकर चयनित रोपण स्थल पर पहुॅचा रहे है और दिंनाक 22.07.2023 को निर्धारित लक्ष्य अनुसार प्रातः 06 बजे से सांय 06 बजे तक रोपण किया जायेगा।
           वृक्षारोपण के वृहद अभियान को इलेक्शन पैर्टन पर पूर्ण कराने की व्यवस्था की गई है। जिसमें जनपद के सम्पूर्ण क्षेत्र की जोन सेक्टर, ग्रांमवार विभाजित किया गया है। जोन स्तर पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी, सेक्टर स्तर पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत स्तर पर सम्बन्धित ग्राम विकास अधिकारी के रूप में लगाये गये है। जनपद स्तर पर सभी सूचनाओं को संकलित करने हेतु कंट्रोल रूम बनाया गया है।  प्रत्येक विभाग के नामित नोडल अधिकरी द्वारा  प्रत्तेक घण्टें में अपने-अपने विभाग द्वारा रोपित किये गये पौधे की संख्या की सूचना जिला मुख्यालय कट्रोल रूम नं-9927064614, 8130902400, 8266893133 को देगें और कट्रोल रूम द्वारा प्रत्तेक घण्टें की रोपण की सूचना उ0प्र0 लखनऊ के कमाण्ड सेंटर को प्रेषित की जायेगी। इस प्रकार कट्रोल रूम प्रत्तेक घण्टें की रोपित पौधो की संख्याओ का संकलन किया जायेगा। पौधारोपण होने के उपरान्त पौधो की देख रेख सुरक्षा सम्बन्धित विभाग के रोपण प्रभारी की होंगे और तत्पश्चात प्रत्तेक रोपण क्षेत्र को जियो टेगिंग कर अनुश्रवण एवं मूल्याकंन किये जाने की व्यवस्था की गई है। वृक्षारोपण कार्यक्रम को वृहद जन आन्दोलन का रूप देने के लिए मा0 जनप्रतिनिधिगण, स्वयं सेवी संस्थाओं तथा आम जनमानस द्वारा कार्यक्रम में व्यापक स्तर पर प्रतिभाग किया जा रहा है ।  जनपद के ग्राम वासियो, सम्मानित जागरूक पर्यावरण प्रेमियो, एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आग्रह करते है कि वे प्रदेश स्तरीय जन आन्दोलन मे अपनी सहभागीता कर कार्यक्रम को सफल बनाकर प्रदेश को हरा-भरा बनाने में अपना सहयोग दें।
बैठक में नगर आयुक्त अनुनय झा, डीएफओ रजनी कांत मित्तल, सचिव एमवीडीए राजेश कुमार, एडीएम वित्त योगानंद पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.