हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले से बाहर नौकरी करने वाले लोग दिवाली का त्योहार मनाने के लिए घर आ रहे हैं। इन लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मथुरा डिपो की 182 बसें संचालित हो रही हैं। बुधवार को भीड़ बढ़ने के कारण बसों के चक्कर बढ़ाए गए। मथुरा डिपो की सभी 182 बसें यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए संचालित हुईं। नए बस अड्डे से जयपुर, दिल्ली, आगरा, लखनऊ, गोरखपुर के लिए बसों का संचालन हुआ जबकि पुराने बस स्टैंड से अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, सोरों, बरेली, मुरादाबाद आदि के लिए बसों का संचालन हुआ। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि बुधवार को यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ। सुबह से ही यात्रियों की संख्या थी, लेकिन देर शाम को एकदम भीड़ बढ़ गई। इसके चलते बसों के चक्कर बढ़ाए गए। जिन मार्गों पर ज्यादा यात्रियों की संख्या थी वहां अन्य रूट की बस को काटकर संचालित कराया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
