• Sun. May 24th, 2026

भगवान श्रीकृष्ण को अपना दोस्त बताने वाले अभिनव नहीं दे पाए तीन सवालों के जवाब

ByVijay Singhal

Oct 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अभिनव अरोड़ा से एक मीडिया चैनल के एंकर ने कुछ सवाल पूछ लिए, जिसका जवाब वह नहीं दे पाए। उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसके साथ ही स्वामी रामभद्राचार्य का अभिनव को डांटने और मूर्ख लड़का कहने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
सोमवार को सीजेएम कोर्ट में अभिनव अरोड़ा ने सात यूट्यूबर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को याचिका दायर की। देर रात उनकी मां ज्योति अरोड़ा ने कोतवाली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद वीडियो वायरल होने लगा। बुधवार को एक मीडिया चैनल के एंकर ने उनसे भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े तीन सवाल पूछे। इसमें से एक का भी सही जवाब नहीं दे सके। एंकर ने उनसे पूछा कि भगवान भगवान कृष्ण को सुदर्शन चक्र किसने दिया था। इस पर अभिनव ने जवाब दिया शिव ने, जबकि श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र भगवान परशुराम ने दिया था। इसके बाद दूसरा सवाल कृष्ण नाम का अर्थ क्या है। इस पर भी गलत जवाब मिला कि कृष्ण का अर्थ कष्ट हरने वाला होता है। जबकि सही सवाल कृष्ण का अर्थ श्याम या काला होता है। भगवान कृष्ण का पूरा नाम क्या है। इस पर जवाब मिला कि कृष्ण ही नाम है, जबकि श्रीकृष्ण का पूरा नाम श्रीकृष्ण वासुदेव है। हालांकि उन्होंने श्रीकृष्ण के पिता का नाम सही बताया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.