हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिला जेल में बंद कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और कारागार प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम और एसएसपी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैदी के रिहा होने पर वह समाज की मुख्य धारा में जुड़कर स्वरोजगार कर सके और अपने परिवार का पालन पोषण कर सम्मान की जिंदगी जी सके। जिलाधिकारी पुलकित खरे तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया तथा फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने बंदियों से कहा कि अपराध की दुनिया से बाहर एक नई जिंदगी जियो और अपने तथा समाज का कल्याण करने में भूमिका निभाए। समाज को एक संदेश के साथ प्रेरित करें कि जिला कारागार (जेल) नहीं, बल्कि सुधार गृह है। इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर रोजगार पाएं और उक्त प्रशिक्षण के लिए अपने साथियों को भी जोड़ने का काम करें। कारागार के दौरान समय का सदुपयोग करें और प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत प्रणाम पत्र प्राप्त करें, जिससे सरकार की योजनाओं के माध्यम से ऋण लेकर अपना कोई रोजगार खोलें। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं कारागार प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में बंदियों के कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कारागार मथुरा में तीन सैक्टर सिलाई, कढ़ाई, आई टी आई टी ई एस (कम्प्यूटर डेटा एंट्री आपरेटर) एवं इलेक्ट्रॉनिक्स (LED लाईट रिपेअर टेक्नीशियन) के अंतगत कुल 90 बंदियों को प्रशिक्षण प्रदान कराये जाने हेतु पंजीकरण की कार्यवाही पूरी करते हुये प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया । कारागार के बन्दी इस योजना से प्रशिक्षण प्राप्त कर मिलने वाले प्रमाण पत्र के आधार पर कारागार से रिहा होने के उपरान्त अपना रोजगार प्रारम्भ करने हेतु बैंक से ऋण भी प्राप्त कर सकते है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि सभी प्रशिक्षण बंदी अपने आपको अपराध से दूर रखे तथा औरों को भी दूर रखने का कार्य करवाए। बंदी रोजगार पाकर समाज की मुख्य धारा से जुड़े और अपने परिवार तथा समाज के लिए अच्छा कार्य करके योगदान दें। 31 जुलाई सोमवार से जिला कारागार में बंदियों को ट्रेनी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें महिला बंदियों को महिला ट्रेनी तथा पुरुष बंदियों को पुरुष ट्रेनी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। फैशन, डेटा एंट्री ऑपरेटर तथा LED लाइट रिपेरिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बंदियों को फैशन, डेटा एंट्री ऑपरेटर तथा एलईडी लाइट रिपेरिंग की किताब वितरण की गई। जिलाधिकारी पुलकित खरे तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने जिला कारागार में पाकशाला, अस्पताल तथा बंदी बैरक का निरीक्षण किया और बंदियों से समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम तथा जेल निरीक्षण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार, जिला कारागार अधीक्षक ब्रजेश कुमार, जेलर शिवानी यादव तथा ट्रेनर आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
