हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में 17 दिन पूर्व हुई चौकीदार की हत्या के मामले में पुलिस ने बिल्डर के पार्टनर और हत्या की सुपारी लेने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चौकीदार की हत्या सुपारी किलर से करवाई थी। हत्यारों ने चौकीदार की चाकुओं से गोद कर हत्या की थी। थाना जैंत क्षेत्र में आझई रोड पर निर्माणाधीन प्रॉपर्टी साइट मंजिल एवोर्ड के चौकीदार मोती की हत्या की साजिश साइट के मालिक सुमित यादव ने ही रची थी। सुमित ने 3 महीने पहले चौकीदार मोती को किसी बात पर गालियां दी थी। जिसके बाद से मोती प्रॉपर्टी बिकने में अड़चन पैदा कर रहा था। इसी को लेकर सुमित ने मोती की हत्या की साजिश रचने की योजना बनाई और सुपारी बागपत के बदमाश गुरमीत को दे दी। जैंत पुलिस और रिवार्डेड टीम ने जांच के बाद केवल पार्क आजादपुर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली निवासी 33 वर्षीय सुमित और गांव सुरूरपुर थाना बागपत निवासी 35 वर्षीय गुरमीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुमित और गुरमीत के पास से हत्या में प्रयोग किया गया छुरा और वैगन आर कार संख्या DL 8CAH 4313 को बरामद कर लिया। पुलिस को जांच में 3 और आरोपियों के नाम पता चले हैं। पुलिस को पता चला कि मोती की हत्या में मास्टर माइंड सुमित था तो वारदात को अंजाम भाड़े के बदमाशों ने दिया था। इसके अलावा साजिश में गुरमीत का रिश्तेदार प्रदीप उर्फ राहुल,साइट का का केयर टेकर शिवचरण डॉक्टर और एक हत्यारा नितिन भी शामिल था। पुलिस अब इन तीनों की तलाश कर रही है। मथुरा पुलिस ने मोती की हत्या के मामले में भाड़े पर हत्या करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सुमित और कल्लू को गिरफ्तार किया था। सुमित और कल्लू पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सुमित और कल्लू ने गुरमीत से 50-50 हजार रुपए मोती की हत्या करने की एवज में लिए थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
