• Sun. Jul 5th, 2026

डेयरी उधोग शुरु करने से पूर्व प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक

ByVijay Singhal

Aug 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। डेयरी व्यवसाय में अपार संभावानाये: वाई के शर्मा  मथुरा। डेयरी एक बेहतर व्यवसाय है। इसमें व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। ये विचार कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डा वाईके शर्मा ने व्यक्त किए। वो सोमवार को वेटरनरी विवि के केवीके सभागार में लघु डेयरी उत्पादक प्रशिक्षणर्थिेयों को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण के अन्तर्गत 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरकार की मंशा के अनुरुप यहां 25 अभ्यर्थियों को लघु डेयरी उत्पादक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि यदि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों की सलाह और अनुभवों से डेयरी व्यवसाय शुरु किया जाये तो परिणाम बेहतरीन होते हैं। डा रजनीश सिरोही ने डेयरी व्यवसाय के मूलभूत सिद्वांतों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि डेयरी उधोग शुरु करने से पूर्व प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि जानकारी के अभाव में ही अक्सर बिजनेश फेल होते हैं। डेयरी व्यवसाय कई बिंदुओं पर निर्भर करता है। किसी भी निर्णय को संबंधित बिदुंओं को ध्यान मंें रखते हुए लेना चाहिए। उन्होने प्रशिक्षणर्थियोें को अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी दी। डा बृजमोहन ने डेयरी की मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित जानकारी देते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देकर प्रशिक्षणर्थियों को लाभान्वित किया। डा रविन्द्र कुमार राजपूुत ने डेयरी से जुडी हुई जानकारी देेकर प्रशिक्षणर्थियों को लाभान्वित किया। इस मौके तरुण, राघवेन्द्र सिंह, विकास सिंह, किरन, होशियार सिंह, पुनीत, लवकुश, नीरज, धमेन्द्र, गोविंद, नरेन्द्र, अशोक, पीयूष, हरिओम, आशीष, सुनील,संदीप, गिरीश, तनुज, दिगंबर, निष्ठाख् अक्षय आदि मौजूद रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.