हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 21 अगस्त/ जिला क्रीडा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ एवं जिला प्रशासन के द्वारा हाकी के जादूगर स्वo मेजर ध्यानचन्द जी के जन्म दिवस 29 अगस्त को खेल दिवस के उपलक्ष में दिनांक 21 से 29 अगस्त 2023 तक खेल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसे *”खेलों ब्रज 2023″* का नाम दिया गया है। आज दिनांक 21 अगस्त 2023 को प्रातः 10.00 बजे उद्घाटन कार्यक्रम जिला खेल कार्यालय स्व० मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा मथुरा में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री श्रीकांत शर्मा जी रहे। उन्होंने खेलो ब्रज 2023 खेलों का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया।इस प्रतियोगिता में जनपद के माध्यमिक एवं सी.बी.एस.सी. विद्यालयों की 70 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभाग करने वाले छात्रों की संख्या लगभग 650 रही। यह प्रतियोगिता जूनियर वर्ग के लिए आयोजित की गई, जिसमें कबड्डी बालक-बालिका कुश्ती, बालक टेनिस बाल क्रिकेट बालक एवं फैन्सिग बालक एवं बालिका खेल प्रतियोगितायें प्रमुख हैं। क्रिकेट प्रतियोगिता का बालक वर्ग में प्रथम मैच जवाहर विद्यालय इण्टर कालेज एवं औमेक्स इण्टर नेशलन स्कूल के मध्य खेला गया। जिसमें जवाहर विद्यालय की टीम ने 08 विकेट से जीता तथा कबड्डी प्रतियोगिता का प्रथम मैच अक्रूर इण्टर कालेज छाता तथा गाँधी इण्टर कालेज छाता के मध्य खेला गया, जिसको गॉधी इण्टर कालेज की टीम ने जीता। कबड्डी में निर्णायक की भूमिका सुनील श्रीवास्तव, अनूप चौधरी, नारायण, श्रीमती ममता राजपूत, जय प्रकाश, रूवी पवार, रवि प्रकाश, वलभद्र सिंह, विनोद पाल तथा क्रिकेट में अमित गौतम, डी.के सिंह, सर्वेश सौलकी, राकेश शाहू, राहुल शर्मा, अवधेश कुमार, जितेन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर, राजेन्द्र ने निभाई। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डी०आर०डी०ए० अरुण कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र, जयसिंह, दलवीर सिंह, जर्नादन सिंह, बृजमोहन सिंह, पवन शर्मा, कमलकिशोर, अमित कुमार, डा० राकेश माहेश्वरी, डा० मनवीर सिंह, के.वी सिंह, विजेन्द्र सिंह, श्रीमती रेनू सिंह, श्रीमती कविता सक्सैना, चन्द्रभान यादव, डा० शिवाजी सिंह, हरिकेश यादव आदि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त यह प्रतियोगितायें आज दिनांक 21 अगस्त से न्याय पंचायत, ब्लॉक व जिला स्तर पर आयोजित करायी जा रही है तथा उक्त प्रतियोगिताओं में विजेता, उप विजेता खिलाडियों को पुरस्कार प्रदान किये जायेगें। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन डा० पदम सिंह कौन्तेय द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला कीडा अधिकारी श्री राकेश कुमार यादव ने किया ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
