हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में गिरिराजजी की परिक्रमा लगाकर लौट रहे लोडर वाहन में सवार श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंद दिया। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मध्य प्रदेश के जिला रायपुर के रहने वाले करीब दो दर्जन श्रद्धालुओं का जत्था गिरिराज जी की परिक्रमा पूरी कर अपने घर लौट रहा था। रविवार रात को रिफाइनरी क्षेत्र में पीछे से ट्रेलर ने लोडर वाहन में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दीवान सिंह और हरिकिशन को मृत घोषित कर दिया, जबकि 13 घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि सभी का उपचार चल रहा है और खतरे से बाहर हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
