• Sun. Jun 28th, 2026

व्रन्दावन में बैरिकेडिंग से स्कूली वाहनों का आवागमन बंद

ByVijay Singhal

Apr 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने की योजनाओं में स्थानीय लोगों के हितों को दरकिनार कर दिया गया है। जिला प्रशासन की योजना से लोग खासे परेशान हैं। न बच्चों की स्कूल वैन उनके घर पहुंच पा रही हैं और न लोगों के चार पहिया वाहन घरों तक आ पा रहे हैं। ऐसे में बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में रहने वाले लोगों के सामने समस्या खड़ी हुई है। अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने से लोगों में गुस्सा है। पिछले सप्ताह जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ठाकुर बांकेबिहारी क्षेत्र में सड़क के बीच समानांतर बैरिकेडिंग लगाई गईं हैं। इस का सबसे ज्यादा खामियाजा स्कूली बच्चों को उठाना पड़ रहा है। आम नागरिक निजी वाहन नहीं निकाल पा रहे हैं वहीं स्कूल वैन के न आने से बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कान्हा माखन स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा गीतिका की मां का कहना है कि बेरिकेड्स लगने से बच्चों का स्कूल जाना और आना मुश्किल हो गया है। पहले वैन घर के नजदीक तक आ जाती थी, अब बच्ची को छोड़ने दूर तक जाना होता है। इसी स्कूल की छात्रा मुदिता के पिता गोविंद का कहना है कि प्रशासन के प्रयोग के कारण आम नागरिकों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। वीपीएस स्कूल की छात्रा जया गोस्वामी के पिता विशाल गोस्वामी का कहना है बेरिकेड्स लगने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। शनिवार के साथ त्योहार वाले दिन तो और भी बुरे हालात हो जाते हैं। अभिभावकों की मानें तो सुबह सारे काम छोड़कर बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना पड़ता है और दोपहर में लेने जाना पड़ता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.