• Thu. Jul 2nd, 2026

मथुरा द्वारा व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम व्यापारी गोष्टी एवं सम्मान समारोह के रूप में धूमधाम से मनाया

ByVijay Singhal

Jun 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  व्यापारियों ने धूमधाम से मनाया व्यापारी कल्याण दिवस, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 11 प्रतिष्ठित, समाजसेवी, व्यापारी,चिकित्सक , एडवोकेट, आदि को तथा व्यापारिक संगठन के लिए लंबे समय से कार्य कर रहे 41 व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों को भामाशाह पुरस्कार से किया सम्मानित किया……
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दानवीर, राष्ट्रभक्त सेठ भामाशाह जयंती 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस घोषित किए जाने पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रजि. मथुरा द्वारा  व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम व्यापारी गोष्टी एवं सम्मान समारोह के रूप में धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 11 प्रतिष्ठित समाजसेवी, व्यापारी चिकित्सक , एडवोकेट को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के साथ ही व्यापारिक संगठनों के 41 पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया,भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के निवर्तमान अध्यक्ष श्री रवि कांत गर्ग तथा अन्य राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा 29 जून सेठ भामाशाह जयंती के  को व्यापारी दिवस के रूप में मनाए जाने की मांग माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी श्री आदित्यनाथ जी से एवं प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से की गई थी ,जिस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पारित कर 29 जून सेठ भामाशाह जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की जिस से उत्साहित होकर संपूर्ण देश प्रदेश में आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि कांत गर्ग ने उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उनके सभी कैबिनेट सहयोगियों को उक्त घोषणा के प्रति धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया तथा सेठ भामाशाह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मुगल साम्राज्य से छुटकारा पाने के लिए उनके द्वारा अपनी संपूर्ण धन संपदा मेवाड़ के महाराजा श्री महाराणा प्रताप को अर्पित करने के त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता, उन्होंने कहा कि व्यापारियों को दिए गए सम्मान से व्यापारी और अधिक उत्साह और लगन से राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करते हुए देश प्रदेश को आर्थिक प्रगति के रास्ते पर ले जाने के लिए पुरजोर लगन और मेहनत से कार्य करेगा , श्री गर्ग ने बताया कि अगले वर्षों में प्रदेश सरकार शासन प्रशासन स्तर पर भी व्यापारी कल्याण दिवस को  मनाया जाएगा तथा राज्य, जिला , कस्बा स्तर पर पार्क , सड़कों के नाम सेठ भामाशाह जी के नाम पर रखकर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए के लिए मांग की गई, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि  मथुरा वृंदावन नगरनिगम के महापौर एवं भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा व्यापारियों को जो सम्मान प्रदान किया गया है उसके हम सदैव ऋणी रहेंगे ,उन्होंने केंद्र सरकार एवं अन्य प्रदेशों की सरकार से भी मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार का अनुसरण करते हुए वह भी अपने यहां 29 जून को व्यापारी दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा करें ।
नगर अध्यक्ष श्री रमेश चतुर्वेदी एवं जिला महामंत्री श्री अजय गोयल ने भी प्रदेश सरकार को धन्यवाद देते हुए भामाशाह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े आठ व्यक्तियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिनमें प्रमुख रूप से श्री महेश अग्रवाल एडवोकेट, नगर के प्रमुख चिकित्सक डॉ चिरदीप अग्रवाल, नरेंद्र सिंह सिसोदिया, श्री जगदीश प्रसाद गुप्ता, श्री दिनेश आनंद पापे, श्री मूलचंद खंडेलवाल एवं श्री रमन कुमार गुप्ता रमन मिस्ठान भंडार, श्री मांगीलाल आरतियां,
 श्री रमेश चतुर्वेदी, अजय गोयल नगर के विभिन्न बाजारों के संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे ,इससे पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री रवि कांत जी गर्ग तथा विशिष्ट अतिथि श्री विनोद अग्रवाल मेयर का स्वागत दुशाला उड़ा कर बुके भेंट कर, स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया कार्यक्रम में उपरोक्त के अतिरिक्त गुरमुख दास गंगवानी दिलीप कुमार पांडे,  राकेश अग्रवाल प्रेस वाले,  श्री भगवान चतुर्वेदी, सुनील साहनी, मीना लाल अग्रवाल, राजनारायण गॉड, हेमेंद्र गर्ग, मुकेश अग्रवाल, गोकुल चौधरी, चौधरी साकेत गर्ग, विशाल गोयल, विनोद अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, अनिल सारस्वत, उमेश मचेरिया, प्रेम शंकर अग्रवाल, छगनलाल खंडेलवाल,  सचिन चतुर्वेदी, सुरेश भाटिया, प्रदीप अग्रवाल, सुभाष चतुर्वेदी, कालरा  सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.