• Wed. May 13th, 2026

दुकानों के नाम परिवर्तन और सड़क निर्माण को लेकर व्यापारी लामबंद

ByVijay Singhal

May 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भरतपुर गेट कोतवाली रोड व्यवसायी समिति के बैनर तले व्यापारी दुकानों के नाम परिवर्तन और सड़क निर्माण की मांग को लेकर लामबंद हो गए हैं। नगर निगम के अपर आयुक्त सौरभ सिंह से मुलाकात कर दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। महामंत्री रामचंद्र खत्री के नेतृत्व में व्यापारियों ने झूलेलाल पालिका बाजार एवं जवाहरगंज क्षेत्र स्थित नगर निगम की छोटी दुकानों के नाम परिवर्तन का मुद्दा उठाया। बताया कि इस संबंध में कई बार पत्र दिए जा चुके हैं। कुछ दुकानों के नाम परिवर्तन किए गए लेकिन अधिकांश फाइलें आज भी लंबित पड़ी हैं। पूर्व में पारित प्रस्ताव के अनुसार सभी दुकानों के नाम परिवर्तन किए जाने चाहिए। अपर आयुक्त सौरभ सिंह ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं दूसरे ज्ञापन में होली गेट से डीग गेट तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में सड़क का स्तर ऊंचा न करने की मांग की गई। व्यापारियों ने कहा कि सड़क ऊंची होने पर बरसात में पानी दुकानों में भर जाएगा। इस दौरान महेशचंद खंडेलवाल, विनोद अग्रवाल और कदीर अहमद सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.