हिदुस्तान 2र टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र में छत्ता बाजार की एक गली में रहने वाली महिला के घर में घुसे दो नामजदों और अज्ञातों ने उसकी बेटी के कपड़े फाड़ दिए। उसके बाद खींचकर कमरे में ले जाकर अश्लीलता की। बेटी को बचाने के लिए मां ने विरोध किया तो उससे मारपीट तक कर डाली। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। कोतवाली पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग खड़े हुए। बेटी की अस्मत लूटने से तो बच गई। मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आर्य समाज रोड के गिरिराज बर्तन भंडार के व्यवसायी दीनदयाल और उनके बेटे अजय के अलावा तीन अज्ञातों के खिलाफ मारपीट, अश्लीलता समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की तलाश की तो एक हत्थे चढ़ गया। इसके अलावा पिता-पुत्र की तलाश में टीम दबिश दे रही है। शहर कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि रामप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा फरार पिता और पुत्र की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। सीसीटीवी के माध्यम से अज्ञातों की भी पहचान जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
