• Wed. May 6th, 2026

अनियमित जीवनशैली से बढ़ रहे थायराइड के मरीज

ByVijay Singhal

Jun 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अनियमित जीवनशैली से शरीर में हार्मोनल संतुलन बिगड़ रहा है। इससे थायराइड के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 200 मरीज आ रहे, जिसमें 20 से 25 मरीज थायराइड के हैं। डॉक्टर मरीजों का इलाज के साथ जीवनशैली में बदलाव की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टर डॉ. सिद्धार्थ धनगर ने बताया कि थायराइड की समस्या सभी उम्र के लोगों में बढ़ रही है। हमारी गर्दन में मौजूद थायराइड ग्रंथि जब बहुत अधिक या बहुत कम हार्मोन का उत्पादन करने लगती है, तो कई तरह की दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। थायराइड के चलते मोटापा, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, लिवर, हृदय के अलावा ब्रेन सिस्टम को भी प्रभावित कर रहा है। उन्होंने बताया कि हमारी जीवनशैली और खानपान की गड़बड़ी इन विकारों को बढ़ाने वाली हो सकती है, जिसके बारे में सभी लोगों को जानना और बचाव के लिए निरंतर उपाय करते रहना चाहिए। सही आहार, नियमित व्यायाम जैसे उपायों की मदद से आप इन समस्याओं से बचे रह सकते हैं। चिकित्सकों ने बताया कि थायराइड की समस्या महिलाओं में ज्यादा देखने को मिल रही है। सीएमएस डाॅ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि आमजन को सेहत को लेकर ध्यान देना चाहिए। बाहर की चीजों को खाने पीने से बचें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.