हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में भाजपा राया मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। मंडल अध्यक्ष रामकुमार उपाध्याय ने बताया कि कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष महेशचंद्र दुबे, मुरारीलाल, मुकेश पाठक, संजय गोयल, रामप्रकाश शर्मा, रमनलाल गर्ग को बनाया गया है। महामंत्री मोहित अग्रवाल, हरिओम, मंत्री किरन पाठक, उमा अग्रवाल, कालीचरन, कुमरपाल, सुरेशचंद्र, पुष्पेंद्र, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजकुमार उपमन्यु, आईटी संयोजक अनिल चौधरी और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी मनोज वार्ष्णेय को सौंपी है। भाजपा बलदेव मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गोयल ने टीम में मंडल महामंत्री मनोज चौधरी, चेतन्य उपाध्याय, मंत्री रिंकेश्वर सोनी, अनुज पाठक, राधा पाण्डेय, खूबीराम पांडेय, हेमा चौधरी, हरपाल सिंह को बनाया है। मंडल उपाध्यक्ष मानेन्द्र उपाध्याय, जय प्रकाश सिकरवार, राजेन्द्र चौधरी, जगदीश शर्मा, दीपचंद्र, प्रवेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बबलू सोनी, मीडिया प्रभारी एनएस वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी प्रेमपाल सिंह, आईटी संयोजक रामकिशोर अग्रवाल को बनाया गया है। भाजपा के सुरीर मंडल की कार्यकारिणी घोषित की गई है। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि भूपेन्द्र सिंह, कन्हैया चौधरी, नीतू पाठक, होशियार सिंह, पूजा देवी, प्रेमनारायण शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। उमाकांत शर्मा, भगत सिंह को महामंत्री, श्याम बिहारी शर्मा, अजय, कुंजबिहारी, पप्पू कोली, सोनू निषाद, चन्द्रपाल को मंत्री बनाया गया है। यज्ञदत्त गुप्ता को कोषाध्यक्ष, हरिकेश चौधरी को मीडिया प्रभारी, जतिन वार्ष्णेय को सोशल मीडिया प्रभारी व अशोक कुमार को आईटी संयोजक बनाया गया है। भाजपा के सुरीर मंडल अध्यक्ष संजय ठाकुर ने कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें वेदप्रकाश, संतोष गुप्ता,जागन सिंह, ब्रजबिहारी शर्मा, मोहित गुप्ता, रेनू को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया। सुभाष सिंह व प्रशांत गुप्ता को मंडल महामंत्री, मोहन श्याम, प्रमोद, यशपाल बघेल, सुरेन्द्र पाल, अनीता पांचाल, हेमंत गुप्ता मंडल मंत्री बनाया गया। गौरव कुमार को कोषाध्यक्ष, बौबी राघव आईटी संयोजक, शरद वाष्र्णेय सोशल मीडिया, दिनेश कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
