हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शनिवार देर रात को मौसम ने करवट बदल ली। रात 11 बजे के करीब धूलभरी तेज आंधी ने जमकर तबाही मचाई। जिले भर में जहां बिजली आपूर्ति बंद हो गई तो वहीं पेड़ टूटने से भी आवागमन बाधित रहा। देहात क्षेत्र में पेड़ टूटने की सूचनाएं अधिक रहीं। साढ़े नौ बजे के करीब देहात क्षेत्र से तेज आंधी की शुरुआत हुई। गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, मांट, सुरीर, शेरगढ़, बलदेव में तेज आंधी आई। धूलभरी आंधी इतनी तेज थी कि जो जहां था वहीं थम गया। बाजारों में दुकानदार किसी तरह सामान उड़ने से बचाने का प्रयास करते नजर आए। वहीं हवा इतनी तेज थी कि दुकानों पर लगे बोर्ड, होर्डिंग्स, टिनशेड उड़ गए। इसके अलावा कई जगह बिजली के खंभे और पेड़ भी टूट गए। बरसाना में गोवर्धन रोड पर पेड़ टूटकर गिरने से रास्ता बाधित हो गया। अन्य क्षेत्रों में भी पेड़ टूटने से आवागमन बाधित हुआ। शहर में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे। रात 10 बजे के करीब अचानक आई आंधी से बचने के लिए लोग बाजारों और सड़कों पर आसरा ढूंढते नजर आए। वहीं बिजली आपूर्ति शहर में भी बंद रही। आंधी के चलते कई जगह बिजली के खंभे और लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। करीब 20 मिनट बाद ही आंधी रुकने के बाद विद्युत निगम ने लाइनों की पेट्रोलिंग शुरू करा दी है। आंधी की रफ्तार को देखते हुए विद्युत निगम भी चिंतित है। निगम को बड़ा नुकसान होने की आशंका सता रही है। हालांकि वास्तविक स्थिति पेट्रोलिंग के बाद ही साफ हो सकेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
