हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तराखंड के जिला चमोली के गांव माणा में हिमस्खलन में फंसे जिले के चार युवकों में से तीन सुरक्षित बताए जा रहे हैं। उपचार के लिए तीनों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया है, जबकि विवेक के परिजनों का कहना है कि बेटे से बात नहीं हो पा रही है। अधिकारियों से भी संपर्क नहीं होने के कारण वह परेशान हैं। कोसीकलां और छाता क्षेत्र से ये युवक काम करने के लिए चमोली गए थे। हिमस्खलन की जानकारी मिलने के बार परिवार वाले लगातार युवकों से संपर्क साध रहे हैं। इनमें से कोसीकलां के गांव फूलगढ़ी निवासी राजेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, सुखदेव सिंह और छाता के गांव नगला बिरजा सेमरी निवासी विवेक सिंह शामिल हैं। गोविंद के भाई खेमी ने बताया है कि शुक्रवार दिन में उन्हें टीवी चैनल के माध्यम से हिमस्खलन की जानकारी मिली थी। उन्होंने गोविंद से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी। फिर गांव के सुखदेव और राजेंद्र के परिजनों की भी उनसे बातचीत नहीं हो सकी। इसके बाद परिजन परेशान होने लगे। मथुरा। उत्तराखंड के जिला चमोली के गांव माणा में हिमस्खलन में फंसे जिले के चार युवकों में से तीन सुरक्षित बताए जा रहे हैं। उपचार के लिए तीनों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया है, जबकि विवेक के परिजनों का कहना है कि बेटे से बात नहीं हो पा रही है। अधिकारियों से भी संपर्क नहीं होने के कारण वह परेशान हैं। कोसीकलां और छाता क्षेत्र से ये युवक काम करने के लिए चमोली गए थे। हिमस्खलन की जानकारी मिलने के बार परिवार वाले लगातार युवकों से संपर्क साध रहे हैं। इनमें से कोसीकलां के गांव फूलगढ़ी निवासी राजेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, सुखदेव सिंह और छाता के गांव नगला बिरजा सेमरी निवासी विवेक सिंह शामिल हैं। गोविंद के भाई खेमी ने बताया है कि शुक्रवार दिन में उन्हें टीवी चैनल के माध्यम से हिमस्खलन की जानकारी मिली थी। उन्होंने गोविंद से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी। फिर गांव के सुखदेव और राजेंद्र के परिजनों की भी उनसे बातचीत नहीं हो सकी। इसके बाद परिजन परेशान होने लगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
