• Mon. Nov 16th, 2026

तनाव से सफेद और झड़ रहे युवाओं के बाल

Byvijay.singhal1233

Mar 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। युवाओं में बालों से संबंधित समस्याएं तेजी से बढ़ रहीं हैं। खासकर बालों का सफेद होना और झड़ना। चिकित्सक के अनुसार, इसकी मुख्य वजह तनाव और बेहतर खानपान न होना है। इससे उनके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास पर भी असर पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर प्रतिदिन करीब 10-15 युवा जिला अस्पताल में उपचार और परामर्श के लिए आ रहे हैं। जिला अस्पताल में कम उम्र में ही बाल झड़ने की समस्या लेकर आने वालों में युवाओं में बच्चे भी शामिल हैं, जिनके बाल झड़ रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ धनगर ने बताया कि पुरुषों में गंजेपन का सबसे आम कारण एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया है, इसे मेल पैटर्न बाल्डनेस भी कहा जाता है। यह जेनेटिक और हार्मोनल फैक्टर के कारण होता है। टेस्टोस्टेरोन का एक बाई प्रोडक्ट डाइहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (डीएचटी) बालों के रोम को सिकोड़ता है, जिससे बाल पतले हो जाते हैं और झड़ जाते हैं। बालों का झड़ना लाइलाज बीमारी नहीं है। खानपान और जीवन शैली का ध्यान रख कर इस मुश्किल का हल निकाला जा सकता है। डॉ. सिद्धार्थ के अनुसार बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं। इसका मुख्य कारण तनाव माना जा सकता है। वहीं शरीर में आयरन, विटामिन डी और अन्य पोषक तत्वों की कमी, यदि व्यक्ति में थायराइड की समस्याएं, अच्छा खानपान न होना और पर्याप्त नींद लेना भी बाल झड़ने के कारणों में एक है। स्वास्थ्य आहार लें, जिसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व शामिल हों, तनाव न लें, नियमित रूप से बालों की जांच कराते रहें ताकि असामान्य परिवर्तन को जल्द पहचाना जा सके।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.