• Wed. Jun 3rd, 2026

मथुरा में 15 लाख की विदेशी ड्रग्स ओजी के साथ युवती सहित तीन गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jun 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैत पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 60 ग्राम ओजी (ओसियन ग्रीन टीएचसी) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने चैतन्य विहार के गिरिराज अपार्टमेंट निवासी बलराम दत्ता (23) सदर बाजार निवासी आदीश (26) जम्मू के अखनूर और हाल में राधा वैली निवासी रिया शर्मा (22) को गिरफ्तार किया है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया थानाध्यक्ष जैत सोनू कुमार के नेतृत्व में मंगलवार रात पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी एनएच-19 से जैत सुनरख रोड पर दो युवक और एक युवती को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। तलाशी में रिया शर्मा की जेब से एक पॉलीथिन में 60 ग्राम नशीला पदार्थ ओजी बरामद हुआ। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह थाईलैंड से ओजी मंगवाकर उसे युवाओं और कॉलेज छात्रों के बीच महंगे दामों पर बेचता है। आरोपी एक-एक ग्राम के पैकेट बनाकर उसे 25,000 से 30,000 रुपये तक में बेचते थे। इस नशे की खासियत यह है कि इसमें कोई गंध नहीं आती, जिससे अभिभावकों और शिक्षकों को भनक तक नहीं लगती।
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का मध्य प्रदेश का रहने वाला है, और वर्तमान में नोएडा में रहकर कारोबार को कई शहरों में चला रहा है। मथुरा में उसका सम्पर्क आदिश यादव से हुआ था। उसने आदिश को मथुरा में धार्मिक स्थलों एवं शिक्षण संस्थानों के बाहर युवाओं एवं श्रद्धालुओं को नशे का सामान बेचने के लिए सुझाव दिया था। आदिश व शैलेंद्र शर्मा व रिया ने इसकी बिक्री के लिए राधा वैली में एक फ्लैट लिया था। शैलेंद्र शर्मा का भाई थाइलैंड में निवास करता है जो वहां से अवैध तरीके से इस मादक पदार्थ की तस्करी करता है। शैलेन्द्र शर्मा अपनी फॉर्च्यूनर व डस्टर गाड़ी से माल देश में विभिन्न शहरों में गैंग के सदस्यों तक पहुंचाता है। गत दिनों शैलेंद्र की फॉर्च्यूनर गाड़ी माल सहित दिल्ली में अक्षर धाम के पास पकड़ी गयी थी। मथुरा ग्वालियर, आगरा, दिल्ली में गैंग के सदस्य इस मादक पदार्थ की बिक्री कर रहे थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.