• Tue. Nov 3rd, 2026

महिला अधिवक्ताओं में जमकर हुई मारपीट, मथुरा कचहरी का ये वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

Byvijay.singhal1233

Jul 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कलेक्ट्रेट परिसर में दो महिला वकीलों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट इतनी गंभीर थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कोषागार के पास दो महिला वकील आपस में भिड़ गईं। दोनों महिला वकीलों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए और चोटी पकड़ कर मारपीट करने लगीं। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।वायरल हो रहे वीडियो में तीन महिलाएं एक-दूसरे के साथ हाथापाई करती नजर आ रही हैं। सभी महिलाएं वकील की ड्रेस यानी काला कोट पहने हुए हैं। वीडियो में पीछे से तमाशबीनों की आवाजें भी साफ सुनाई देती हैं…‘दे इसमें, दे इसमें।’ इस पूरी घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विवाद वकीलों के चैंबर को लेकर हुआ बताया जा रहा है। इस झगड़े में एक महिला वकील का साथ एक अन्य महिला देती हुई भी दिखाई दे रही है, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। कलेक्ट्रेट जैसे संवेदनशील इलाके में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि बार एसोसिएशन या प्रशासन इस पूरे मामले पर क्या कदम उठाता है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.