• Sun. May 17th, 2026

मथुरा में पराली जलाने में प्रदेश में तीसरे स्थान

ByVijay Singhal

Oct 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में प्रतिबंध के बावजूद पराली जलाने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में पराली जलाने के मामले में मथुरा तीसरे स्थान पर है, जबकि पहले स्थान पर अलीगढ़ और दूसरे स्थान पर संभल है। कृषि विभाग ने पराली जलाने पर 20 किसानों को नोटिस जारी करने के साथ ही 60 हजार का जुर्माना लगाया है। इसरो हैदराबाद से कृषि विभाग को मिली पराली जलाने की रिपोर्ट से कृषि विभाग में हलचल मच गई है। 15 सितंबर से 13 अक्तूबर तक 38 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। सैटेलाइट के जरिए पराली जलाने की रिपोर्ट कृषि विभाग को मिली। कृषि विभाग के साथ राजस्व विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुष्टि होने पर कृषि विभाग ने 20 किसानों को नोटिस जारी किया है और 60 हजार का जुर्माना लगाया है। इसमें से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल भी किया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में अलीगढ़ 83 स्थानों पर पराली जलाने पर पहले स्थान पर है। जबकि संभल जिले में 60 स्थानों पर पराली जलाने पर दूसरे और मथुरा 38 स्थानों पर पराली जलाने पर तीसरे स्थान पर है। इसे लेकर कृषि विभाग के अधिकारी राजस्व विभाग, ग्राम विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग के साथ जांच पड़ताल में लगे हैं। टीम ने जांच में पाया कि एक घटना मथुरा में दर्शायी जा रही है, जबकि केस अलीगढ़ क्षेत्र का पाया गया है। इसके अलावा 8 केसों में पराली जलाने की पुष्टि नहीं हो सकी है, जबकि मथुरा की तीन पराली जलाने की घटनाएं विद्युत चिंगारी से होना पाया गया है। इस मामले में कृषि विभाग द्वारा उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.