हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। डालमिया फार्म हाउस में हरे पेड़ काटने के मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं। यहां कालोनी विकसित करने के लिए अनुबंध के मुताबिक पूरा सौदा 165 करोड़ में हुआ था। इसमें से 90 करोड़ रुपये की अदायगी कोलकाता में 16 अक्तूबर को इकरारनामा अमल में आने से पूर्व ही निजी बैंक से सितंबर 2023 में बने डिमांड ड्राफ्टों के माध्यम से सभी हिस्सेदारों को की गई। बकाया 75 करोड़ रुपये का भुगतान दिसंबर में रजिस्ट्री होने तक किया जाना था। इस पूरी रकम पर नियमानुसार 1 प्रतिशत टीडीएस भी काटा गया। शंकरलाल चंद्र कुमार को 50 प्रतिशत शेयर के लिए 6 सितंबर 2023 को 25 करोड़ तथा इसी माह की 26 तारीख को 19 करोड़ 55 लाख रुपये दिए गए। इसी तरह एस्टेट ऑफ श्याम सुंदर डालमिया को उनके हिस्से के 12.50 प्रतिशत के लिए 6 सितंबर 2023 को 06 करोड़ 25 लाख तथा 25 सितंबर को 4 करोड़ 88 लाख 75 हजार रुपये दिए गए। प्रद्युम्न डालमिया को उनके 12.50 प्रतिशत हिस्से के लिए 6 सितंबर 2023 को 6 करोड़ 25 लाख तथा 25 सितंबर को 4 करोड़ 88 लाख 75 हजार रुपये, नारायण प्रसाद डालमिया को उनके 12.50 प्रतिशत प्रॉपर्टी शेयर के लिए 6 सितंबर 2023 को 6 करोड़ 25 लाख तथा 26 सितंबर को 4 करोड़ 88 लाख 75 हजार रुपये दिए गए। इसी प्रकार वेदांत डालमिया को उनके 6.25 प्रतिशत शेयर के एवज में 6 सितंबर को 3 करोड़ 12 लाख 50 हजार, 25 सितंबर को 2 करोड़ 44 लाख 37 हजार 500 रुपये और सिद्धांत डालमिया को भी उनके 3 करोड़ 12 लाख 50 हजार तथा 2 करोड़ 44 लाख 37 हजार 500 रुपये का भुगतान किया गया। यही कारण था कि इस जमीन पर जोरशोर से कालोनी काटी गई और 454 हरे पेड़ों को काट डाला गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
