• Sun. Nov 29th, 2026

कोसीकलां में चोरों ने प्रोविजन एवं रेडीमेड की दुकान को बनाया निशाना

Byvijay.singhal1233

Feb 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में चोरों ने प्रोविजन स्टोर एवं रेडीमेड की दुकानों को निशाना बनाकर हजारों रुपये की नकदी एवं सामान चोरी कर लिया। व्यापारियों ने चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने पर बाजार बंद करने की चेतावनी दी। चोर सरायशाही में पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर मनीष जैन की प्रोविजन स्टोर की दुकान का जंगला तोड़कर प्रवेश कर गए। दुकान में रखा हजारों रुपये कीमत का सामान, मसाले, मेवा एवं करीब 50 हजार रुपये की नगदी चुरा ले गए। सुबह मनीष ने दुकान खोली और सामान को बिखरा देखा तो होश उड़ गए। वहीं चोरों ने नंदगांव रोड पर एक रेडीमेड की दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये के कपड़े चुरा लिए। इससे पहले भी चोर अन्य स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं, लेकिन पुलिस इनका खुलासा नहीं कर पाई है। इधर, व्यापारियों ने शनिवार को बैठक कर रोष जाहिर किया। व्यापारी नेता ललित कुमार, राहुल शर्मा, महेश पाल, पवन बंसल, बांके, निरंजन, शिवकांत चौधरी ने रात में पुलिस पिकेट न होने की शिकायत की। चेतावनी दी कि यदि चोरी की घटनाओं का खुलासा न हुआ तो बाजार बंद किया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.