हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चले। इस झगड़े में पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को मथुरा के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। थाना बलदेव के गांव नगला खरगा कंजौली में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार राजा बाबू एवं पड़ोसी मोहित के साथ झगड़ा हो गया। घायलों ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी ने कुछ दिन पहले खेत पर उनकी मेड़ को काट दिया था। जिसकी शिकायत की तो पहले आरोपियों ने मारपीट कर दी। मारपीट की शिकायत पुलिस से की। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं आरोपियों ने इससे रंजिश मान ली। आरोपियों ने राजा बाबू के बेटे को दौड़ लगाने जाते वक्त शाम को रास्ते में पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट कर दी। जब इस बात की जानकारी परिजनों को लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। तभी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। झगड़े में राजा बाबू , सूरज, विजय देवी एवं रचना घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes