• Tue. May 26th, 2026

बार एसो. मथुरा के चुनाव में 1 हजार 497 मतों की गिनती में अध्यक्ष पद पर प्रदीप सचिव पर लवानिया आगे

ByVijay Singhal

Nov 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज क्राइम ब्यूरो प्रशांत शर्मा
मथुरा । बार एसो. मथुरा के निर्वाचन हेतु मतों की गिनती का कार्य शनिवार को प्रारंभ हुआ। प्रारंभ में 1 हजार 497 मतों की गिनती में सबसे अधिक मत अध्यक्ष पद हेतु प्रदीप शर्मा को 422 मत मिले है। दूसरे पर विजय पाल तौमर 382 जबकि तीसरे पर राघवेन्द्र सिंह 359 मत हासिल कर पाये है। उपाध्यक्ष पद पर सबसे आगे बीपी गौतम 608 मत हासिल कर सबसे आगे चल रह है। दूसरे पर देवेन्द्र पाल सिंह इंसान 266 तीसरे पर राज कृष्ण भारद्वाज 238 मत हासिल किए है। सचिव पद पर शिव कुमार लवानिया 686 मत पाकर सबसे आगे चल रहे है। दूसरे पर मनोज शर्मा 367 व अटल फौजदार 186 वोट पर चल रहे है। संयुक्त सचिव हेतु संदीप कुमार शर्मा सबसे आगे चल रह है। उन्होंने 307 मत पाए है। दूसरे पर सुरेन्द्र कुमार शर्मा 266 मत तीसरे पर सुशील सागर 231 वोट पा चुके है। ऑडीटर पर पर यशवंत सिंह 595 देवकी नंदन 470 देवेन्द्र कुमार शर्मा 402 कोषाध्यक्ष में पंकज गोला 801 विनोद शर्मा 667 वोट प्राप्त कर चुके है। सूत्रों के अनुसार मतों की गिनती का कार्य देर रात चलने की संभावना है। अभी तक अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर चल रही है। ज्ञात रहे कि चुनाव में 3099 अधिवक्ताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.