• Tue. May 26th, 2026

मथुरा में बिजली कटौती और लो वोल्टेज से नहीं मिल रही निजात

ByVijay Singhal

May 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भीषण गर्मी के बीच शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती तथा लो वोल्टेज की समस्या से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन और रात में बार-बार बिजली जाने तथा पर्याप्त वोल्टेज न मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारी समस्या के समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। होलीगेट, विश्राम घाट, स्वामी घाट, विकास बाजार, भैंस बहोरा, महाविद्या कॉलोनी, गोविंद नगर, डीगगेट, भरतपुर गेट, नई बस्ती, झींगुरपुरा, बहादुरपुरा, डेंपियर नगर, कृष्णा नगर, कदंब बिहार, बाद, कोयला, अलीपुर, दामोदरपुरा, औरंगाबाद, नरसीपुरम, औकारेश्वर, जयगुरुदेव, एटीवी के पीछे, मसानी समेत अन्य क्षेत्रों में कम वोल्टेज के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ बिजली संकट और गहरा गया है। कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है जबकि सप्लाई आने पर भी वोल्टेज इतना कम रहता है कि कूलर, पंखे और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। लो वोल्टेज के कारण घरेलू उपकरण खराब होने का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने बताया कि रात के समय बिजली कटौती से सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उमस और गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की हालत खराब हो रही है। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी विभागीय अधिकारी केवल आश्वासन देकर मामले को टाल देते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.