• Tue. Jun 30th, 2026

खेत पर पानी लगा रहे युवक को पीटा

ByVijay Singhal

May 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव पब्बीपुर में ज्वार के खेत में पानी लगा रहे युवक को लाठी-डंडे व फरसा से प्रहार कर घायल कर दिया। 6 नामजद सहित आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कैलाश चंद निवासी पब्बीपुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम बेटा कन्हैया ज्वार के खेत में पानी लगा रहा था। तभी करीब 10 युवक बाइक पर सवार होकर फरसा, तमंचा, सरिया व डंडा लेकर आए और बेटे के साथ गाली-गलौज करते हुए पिटाई करने लगे। सिर फट गया। शोर सुनकर भतीजा अमन और मेरी पत्नी हेमलता आई तो उक्त लोगों ने उन्हें भी पीटा। पिटाई में पुत्रवधू के कान का कुंडल व गले का मंगलसूत्र गिर गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर पर उमेश उर्फ बिल्लू, अनीत उर्फ मुकेश, कपिल, अमित, ललित, विनीत उर्फ करुआ निवासीगण पब्बीपुर तथा आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.