• Sat. May 16th, 2026

ई-र‍िक्‍शा चलाने वाले के साथ हमबि‍स्‍तर थी पत्नी, अचानक आ धमका पत‍ि, गला रेतकर ली जान

ByVijay Singhal

Jun 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में बैटरी चार्ज करने घर आ रहे ई-रिक्शा चालक से पत्नी के अवैध संबंध हो गए। युवक ने पत्नी को ई-रिक्शा चालक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसने चालक को बहाने से देवराहा बाबा घाट के पास शराब पीने को बुलाया। यहां शराब पिलाई और फिर रसोई में उपयोग होने वाली चाकू से गला रेतकर उसे मार दिया। 22 दिन बाद पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश कर हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। चार जून को देवराहा बाबा घाट के पास झाड़ियों में ई-रिक्शा चालक मध्य प्रदेश निवासी 45 वर्षीय राजू का हत्या कर फेंका गया शव मिला था। उसका धारदार हथियार से गला रेता गया था। शव के पास शराब की बोतल का ढक्कन पुलिस को मिला था। पुलिस ने ढक्कन लेकर आसपास की दुकानों पर छानबीन की। शराब की दुकान पर चार जून को इस ब्रांड की एक ही बोतल बिकी थी। पुलिस ने शराब की दुकान वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी में श्रीजी वाटिका निवासी 30 र्षीय रवि बघेल हाथ में शराब की बोतल लेकर आता दिखा। पुलिस के मुताबिक, गहराई से छानबीन की गई तो पता चला कि रवि अपने घर में ई-रिक्शा चार्ज करता है। चालक राजू करीब तीन माह से बैटरी चार्ज करने के लिए रवि के घर आता था।
पुलिस ने रवि से पूछताछ की। पहले तो वह गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में बताया कि घर आने-जाने के दौरान रवि की पत्नी से राजू के संबंध हो गए। चार जून को वह दोपहर में उसने पत्नी को राजू के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसने राजू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। रात में राजू को शराब पीने के लिए देवराहा बाबा घाट पर बुलाया। शराब पिलाई और जब राजू नशे में हो गया तो चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और फिर घर आ गया। कोतवाली प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.