• Sat. May 16th, 2026

मथुरा में युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में हमलावरों ने सोते समय की फायरिंग

ByVijay Singhal

Jun 27, 2025
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। पुरानी रंजिश को लेकर जमुनापार के गांव तैयापुर की शिवनगर कॉलोनी में गुरुवार रात साढ़े 9 बजे एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर उसकी हत्या कर दी गई। खून से लथपथ युवक को स्वजन अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार  रात ल साढ़े नौ बजे रमेश उर्फ पप्पू अपने घर के समीप खाली प्लाट में चारपाई पर सो रहे थे। छोटू, महेश, आकाश तमंचा लेकर उसके पास पहुंचे। छोटू ने तमंचा निकाल कर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों को देखते ही हमलावर भाग निकले। घायल अवस्था में रमेश को स्वजन अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रमेश के स्वजन ने छोटू, महेश आकाश के नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी ने बताया कि प्रथमद्रष्टया सामने आया है कि पुरानी रंजिश को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.