• Tue. Jun 30th, 2026

खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 की मशाल रैली का मथुरा में हुआ स्वागत

ByVijay Singhal

May 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
हर विद्यालय में दिया जायेगा युवाओं को खेल में कैरियर बनाने का अवसर- जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने मशाल रैली में प्रतिभाग करते हुए की अगुवाई
मथुरा 08 मई प्रदेश के 04 जनपदों लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी, गोरखपुर एवं दिल्ली में पहली बार खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के तृतीय संस्करण का आयोजन माह 25 मई से 03 जून 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। उक्त गेम्स के प्रचार-प्रसार हेतु 04 मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ अलग-अलग दिशाओं में दिनांक 05 मई, 2023 को इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ से माननीय मुख्यमंत्री उ०प्र० के कर कमलों द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित कर रवाना की गयी है। मशाल रैलियां सम्पूर्ण प्रदेश में खेलों इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के आयोजन का सार्वजनिक प्रचार-प्रसार करेगी।
आज दिनांक 08 मई 2023 को प्रातः 7 बजे कलेक्ट्रेट पैट्रोल पम्प, मथुरा चैराहे पर श्री पुलकित खरे जिलाधिकारी महोदय के कर कमलों द्वारा मशाल रैली का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिला क्रिडा़धिकारी राकेश कुमार यादव, प्रिन्स तिवारी कॉर्डिनेटर मशाल रैली एवं महेन्द्र सिंह राजपूत सचिव जिला ओलम्पिक संघ द्वारा जिलाधिकारी पुलकित खरे को मशाल सौपी गयी। जिलाधिकारी ने मशाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वि0रा0), अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) ने पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट धु्रव खादिया, ज्वाइन मजिस्ट्रेट ध्रुव खादिया ने प्रवीन मलिक सी०ओ० सदर, सी०ओ० सदर ने उप जिला मजिस्ट्रेट नीतू रानी को मशाल सौंपी। उपरोक्त समस्त सम्मानित अधिकारियों द्वारा 100-100 मी० दौड़कर मशाल एक दूसरे को हस्तान्तरित की गयी।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022, उ0प्र0 में भाग लेने वाली खिलाड़ी कु० ईशा धनगर को उप जिलाधिकारी सुश्री नीतू रानी ने मशाल सौंपी, जिसके उपरांत कु0 भावना सिंह एवं अभिषेक राना को मशाल सांैप दी गयी। विशाल मशाल रैली कलैक्ट्रेट पेट्रोल पम्प से होली गेट के रास्ते होते हुए चम्पा अग्रवाल इण्टर कालेज, के०आर०गर्ल्स इ०का०, के०आर० इण्टर कालेज, प्रेमदेवी इण्टर कालेज होते हुये सीधे बी०एस०ए डिग्री कालेज में मशाल रैली पहुँची। बी०एस०ए० कालेज में शैलेष कुमार पाण्डेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मशाल रैली का समापन किया गया। श्री पाण्डेय द्वारा मशाल कोर्डिनेटर प्रिन्स तिवारी को आगरा प्रस्थान करने के लिए मशाल सौंप दी गयी। उक्त मशाल रैली आज दिनांक 8 मई 2023 को साँय 6 बजे आगरा के लिये रवाना होगी। इस मौके पर ललित मोहन शर्मा, महेन्द्र सिंह राजपूत, जयसिंह, शैलेष मिश्रा, जनार्दन सिंह, पदम सिंह, दलवीर सिंह, सुनील श्रीवास्तव, सीमा रानी, पवन कुमार शर्मा, अमित कुमार, योगेश राणा आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.