हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम की टीम ने शनिवार को कृष्णापुरी तिराहे के पास स्थानीय लोगों द्वारा कब्जाई भूमि को मुक्त कराया। साथ ही टीम वहां बंधे पशुओं का वाहन में लादकर ले गई।सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी ने बताया कि कृष्णापुरी के ग्राम मथुरा बांगर में करीब 2900 वर्ग मीट भूमि है। यह जमीन नगर पालिका मथुरा के नाम दर्ज है। इस भूमि पर कुछ स्थानीय व्यक्तियों ने गाय व भैंस बांधकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। शनिवार को निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ भूमि को खाली कराया। साथ ही टिनशेड को जेसीबी से हटवाया और नगर निगम का बोर्ड लगाया गया। इस भूमि को पहले भी नगर निगम कई बार खाली करा चुका है। बावजूद इसके स्थानीय लोग अवैध कब्जा कर लेते हैं। इस दौरान सदर बाजार थाना प्रभारी विदेश कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
