हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर सर्दी के बीच यात्री ट्रेन आने का इंतजार कर रहे है। बुधवार को जंक्शन आने वाली ट्रेनें निर्धारित समय से चार घंटे तक देरी से पहुंचीं। यात्रियों को जमीन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सुबह-शाम कोहरे की वजह से इसका असर पड़ रहा है। ट्रेनों की चाल कम हो गई हैं।
रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। ट्रेनें देरी से चलने के कारण यात्री देर से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। सुबह-शाम पड़ने वाले कोहरे ने चाल को धीमा कम कर दिया है। स्टेशन आने वाली हीराकुंड सुपरफास्ट चार घंटे देरी से यह ट्रेन 11.55 पर आने का समय लेकिन शाम 4.10 पर पहुंची। महाकौशल एक्सप्रेस ढ़ाई घंटे देरी से, अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटे, कलिगा उत्कल दो घंटे देरी से, ऋषिकेश स्पेशल एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से, समता एक्सप्रेस 1 घंटे देरी से, दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस ढ़ाई घंटे देरी,झेलम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, सचखंड तीन घंटे देरी से और अंडमान दो घंटे से चल रही थी। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी एक से डेढ़ घंटे देरी आई। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ ट्रेनें देरी से चल रही है। सुबह-शाम कोहरे के चलते संचालन की स्थिति बिगड़ी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
