• Wed. May 20th, 2026

धनगांव के जंगल में ढाई माह से लापता वृद्ध का मिला कंकाल

ByVijay Singhal

Oct 26, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र स्थित धनगांव के जंगल में ढाई माह से लापता वृद्ध का कंकाल मिला है। वृद्ध के शरीर के हिस्से जंगल में अलग-अलग स्थानों पर मिले हैं। पुलिस ने फोरेंसिक टीम भी बुला ली। टीम ने शरीर के हिस्सों को एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि शुक्रवार को धनगांव के जंगल में कंकाल पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव कई माह पुराना होने के कारण कंकाल में तब्दील हो चुका था। शरीर के हिस्से भी इधर-उधर बिखरे हुए थे। जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए और शव की पहचान 95 वर्षीय गुलबाज निवासी धनगांव थाना हाईवे के रूप में की। पुलिस ने मौके से वृद्ध के शरीर के बिखरे कंकाल के टुकड़ों को एकत्रित किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्र मोहन सिंह ने बताया कि पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और ढाई माह पहले गुम हो गए थे। बताया कि एक ही स्थान पर कुछ दूरी पर पैर, खोपड़ी, धड़ और हाथ अलग-अलग मिले हैं। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि शरीर कंकाल में तब्दील हो गया, लेकिन उनके कपड़ों का कुछ नहीं बिगड़ा है। पुत्र ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जहां शव मिला है वह क्षेत्र तराई वाला स्थान है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.