• Sun. Apr 26th, 2026

मथुरा से वृंदावन तक रेल मार्ग पर सड़क की राह हुई आसान

ByVijay Singhal

Jun 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन रेल परियोजना के लिए ढाई साल पहले रेलवे बोर्ड ने 402 करोड़ का बजट स्वीकृत किया था। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद इस परियोजना को रोक दिया गया था। उधर, सांसद हेमा मालिनी ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर यहां पर लोगों की मांग पर सड़क बनाने की मांग रखी थी। रेलवे बोर्ड ने विचार के बाद इस परियोजना को निरस्त कर दिया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मथुरा-वृंदावन जाने वाला पुराना मीटर गेज ट्रैक मार्च 2023 की शुरुआत में बंद हो गया था। रेलवे मीटर गेज ट्रैक से ब्रॉडगेज लाइन में परिवर्तित करने के लिए परियोजना लेकर आया था। लेकिन लोगों के विरोध के बाद इसे रोक दिया गया था। सांसद ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर ब्रॉडगेज लाइन न डालकर यहां पर सड़क बनाने की मांग रखी थी। बोर्ड ने अब इस 402 करोड़ की परियोजना को पूरी तरह से निरस्त कर दिया है। नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने नई रेल परियोजना का विरोध किया था। विपिन सिंघल ने बताया कि इस परियोजना से मथुरा दो भागों में बंट जाएगा। इससे लोगों को काफी परेशानी होगी। राजीव बृजवासी ने कई दिनों तक विरोध करके कार्य रुकवाया था। व्यापारियों ने बताया कि रेलवे लाइन के कार्य के दौरान अंडर पास बनने से लोगों को दिक्कत आएगी। सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने बताया कि सांसद हेमा मालिनी ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर यहां लोगों की मांग अनुसार सड़क बनाने की कहीं थी। साथ ही राज्य सरकार को भी उन्होंने इस पहल पर काम करने के लिए पत्र लिखा था। हालांकि रेलवे विभाग ने रेल परियोजना को निरस्त कर सड़क बनाने की राह आसान कर दी है। अब राज्य रेलवे विभाग से जमीन हस्तांतरण की योजना बनाएगा। जिसके बाद सड़क का निर्माण होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.