हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महानगर में ई डी अधिकारी बनकर सर्राफा व्यवसाई के यहां डकैती डालने आए गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी के बाद आज पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि बीती 30 अगस्त को महानगर की राधा ऑर्किड कॉलोनी में प्रातः काल एक महिला सहित चार पुरुष भारत सरकार की एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ई डी) के अधिकारी बनकर सर्राफा व्यवसाई अश्वनी अग्रवाल पुत्र किशन लाल की कोठी पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने फर्जी सर्च वारंट दिखाकर घर में डकैती डालने का प्रयास किया लेकिन अश्वनी की समझ में माजरा आ गया और उन्होंने शोर मचा दिया जिससे कॉलोनी वासी एकत्रित हो गए भीड़ को देखकर फर्जी अधिकारी मौके से कार में बैठकर भाग गए। एसएसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने इसके खुलासे के लिए कई पुलिस टीम का गठन किया।
पुलिस टीमों ने जांच में सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज देखी जिसके आधार पर उनको सुराग हाथ लगे। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि गोविन्द नगर के प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुण्डीर के नेतृत्व में थाना गोविन्द नगर पुलिस टीम/स्वाट टीम/ सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में नरेश पुत्र उदय राम निवासी रामनगर यमुनापार थाना जमुनापार, गोविन्द पुत्र स्व बाबूलाल निवासी धौलीप्याउ थाना कोतवाली, जीतेश पुत्र भीखचन्द निवासी आदर्श नगर महोली रोड थाना कोतवाली, देवेश पुत्र छीतर सिंह निवासी ग्राम जमालपुर थाना फरह हाल निवासी तेलीपाडा कच्ची सडक चौक बाजार थाना गोविन्दगर, एक महिला अभियुक्ता को भिन्न-भिन्न स्थानो से गिरफ्तार किया गया ।

7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes