हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गणेशरा नाले में बाइक सवार किशोर नाले में बह गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से घर में चीख पुकार मच गई। घरवाले बेसुध हो गए। खबर फैली तो गांव के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना हाईवे थाना क्षेत्र गणेशरा गांव की सुबह करीब 7 बजे की है। गांव निवासी गुलजार सिंह का बेटा कार्तिक (15) घर से सराकरी राशन लेने के निकला था। बारिश के कारण गनेशरा नाला ओवरफ्लो है। लोगों ने नाले को पार करने के लिए पट्टे डालकर अस्थाई व्यवस्था कर रखी है। किशोर बाइक से गनेशरा नाला पार कर रहा था। नाला पार करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया। वह बाइक समेत नाले में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो शोर मचाते हुए बचाव के लिए दौड़े। नाले में पानी का बहाव इतना तेज था कि लोगों की आंखों के सामने वह पानी में बह गया। परिजन को खबर मिली तो वह मौके की तरफ भागे। सूचना पुलिस को दी गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
