हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यमुना एक्सप्रेस-वे की एंबुलेंस में गंभीर हालत में लाए गए मरीज को पैरामेडिकल स्टाफ ने इमरजेंसी वार्ड में स्ट्रेचर पर ले जाना तो दूर उसको हाथ तक नहीं लगाया। तीमारदार को ही मरीज को पीठ पर लादकर वार्ड में ले जाना पड़ा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार्य करने के दौरान एक कर्मचारी को लोहे की पत्ती लगने से वह घायल हो गया। यमुना एक्सप्रेस-वे के कर्मचारी उसे एक्सप्रेस-वे की एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल पहुंचने पर घायल को बिना स्ट्रेचर के ही एंबुलेंस से उतर गया, जबकि एंबुलेंस में पहले से ही स्ट्रेचर लगी होती है। न तो एंबुलेंस में पैरामेडिकल स्टाफ व चालक ने ही स्ट्रेचर को निकाला और न ही जिला अस्पताल से कोई स्ट्रेचर मरीज के लिए लाया गया। आखिरकार घायल को तीमारदार द्वारा पीठ पर ही लादकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचा गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. मुकुंद बंसल ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। इसी मामले की जांच कर वास्तविकता पता लगाने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
